हरियाणा के राज्यपाल ने सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल पीठासीन अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 8 जून – हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में द्वितीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
हरियाणा विधानसभा द्वारा 8 से 10 जून, 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख संसदीय नेता, विधायक एवं विधानमंडलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करना, विधायी एवं संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़ी श्रेष्ठ परंपराओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा शासन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संकल्प के अनुरूप सभी प्रतिनिधियों लोक भवन तक इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से यात्रा कर पहुंचे । यह पहल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
राज्यपाल द्वारा सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष श्री अब्दुल रहीम राथर सहित विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पीठासीन अधिकारी शामिल थे।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया।
कार्यक्रम में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण पंवार सहित सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II की पांच विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों ने भी भाग लिया।




Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh felicitating Lok Sabha Speaker Sh. Om Birla at Lok Bhavan on June 8, 2026

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh felicitating Deputy Chairman Rajya Sabha Sh Harivansh at Lok Bhavan on June 8, 2026

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh felicitating Haryana Vidhan Sabha Speaker Sh. Harvinder Kalyan at Lok Bhavan on June 8, 2026. First lady of Haryana Smt. Mitra Ghosh and Lok Sabha Speaker Sh Om Birla are also seen in the picture.

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh felicitating Punjab Vidhan Sabha Speaker Sardar Kultar Singh Sandhwan at Lok Bhavan on June 8, 2026.


In the presence of Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh, First lady of Haryana Smt. Mitra Ghosh being honoured by Deputy Chairman Rajya Sabha Sh Harivansh at Lok Bhavan on June 8, 2026.

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh, Lok Sabha Speaker Sh Om Birla, Deputy Chairman Rajya Sabha Sh Harivansh and Haryana Vidhan Sabha Speaker Sh. Harvinder Kalyan planting sapling at Lok Bhavan, Haryana

Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh and first lady of Haryana Smt. Mitra Ghosh in a group photograph with wife of Haryana Chief Minster Smt. Suman Saini, Lok Sabha Speaker Sh Om Birla, Deputy Chairman Rajya Sabha Sh Harivansh, Haryana Vidhan Sabha Speaker Sh. Harvinder Kalyan and other presiding officers from across the country at Lok Bhavan, Haryana