स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह, यमुनानगर
मेरे प्रिय प्रदेशवासियों!
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !
आज हम सब इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने राष्ट्रध्वज तिरंगे की छत्रछाया में एकत्रित होकर उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिनके त्याग, बलिदान और संघर्ष के कारण हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ है।
आज का दिन केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि आत्ममंथन, कर्तव्यबोध और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को पुनः दोहराने का अवसर भी है।
मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीराजागोपालाचार्य, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शहीद भगत सिंह, सरदार उधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद तथा स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
भारत की आज़ादी के लिए हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। हरियाणा के वीर सपूत रेवाड़ी के राजा राव तुलाराम, जिन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ठंससंइीहंती के राजा नाहर सिंह, जिन्हें ‘Lion of Ballabhgarh’ कहा जाता था और जिन्हें 1858 में दिल्ली में फांसी दी गई थी। गोहाना क्षेत्र से जुड़े बाबू मूलचंद जैन, पानीपत में जन्मे देशबंधु गुप्ता और भिवानी के पंडित नेकी राम शर्मा ने देश को आज़ाद कराने के लिए बहादुरी से संघर्ष किया। उनके साहस और बलिदान ने हरियाणा का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ स्थापित किया।
आज़ादी की लड़ाई में हरियाणा के लेखकों, पत्रकारों और लोक कवियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने लेखों, समाचार-पत्रों और रागनियों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई और उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में बाबू बालमुकुंद गुप्त, पंडित दीनदयाल शर्मा और लाला मुरलीधर का विशेष योगदान रहा।
आज, स्वतंत्रता दिवस के इस पवित्र अवसर पर मैं इन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों, लेखकों और समाज-जागरण करने वाले महान व्यक्तियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।
स्वतंत्रता के बाद भारत ने विकास की एक प्रेरणादायक यात्रा तय की है। आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
Digital India, Startup India, Make in India, Digital Payment System, आत्मनिर्भर भारत, Modern Roads, Rail Network, Space Science तथा Defence Production जैसे Areas में भारत ने महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।
Indian Space Research Organisation की उपलब्धियों तथा Science and Technology में हमारे युवाओं की प्रतिभा ने सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।
मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है कि हरियाणा भी इस राष्ट्रीय विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हरियाणा National Food Security, Industrial Development, Sports, Education, Information Technology, GST Collection, Gross Domestic Product और Defence Services जैसे Areas में निरंतर विशिष्ट पहचान बना रहा है।
हरियाणा के परिश्रमी किसानों ने आधुनिक तकनीक अपनाकर कृषि उत्पादन में विशेष योगदान दिया है। Crop Diversification तथा Agricultural Infrastructure के विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। PM किसान सम्मान निधि योजना, Meri Fasal Mera Byora, Mukhya Mantri Bagwani Bima Yojana (MBBY), E-Kharid, किसान क्रेडिट कार्ड अभियान जैसी योजनाओं से किसानों को समृद्ध किया जा रहा है।
शिक्षा के क्षेत्र में भी हरियाणा निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। आरोही मॉडल स्कूल,Super Hundred कार्यक्रम, Haryana State Merit Scholarship, डॉ. भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना जैसे Initiative के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, Modern infrastructure तथा Competitive exams की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
साथ ही, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य सरकार ने Haryana State Research Fund की स्थापना कर ज्ञान-आधारित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में शिक्षा बजट को लगभग 10 प्रतिशत तक बढाया है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा निरंतर नई उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। राज्य सरकार प्रत्येक नागरिक को Accessible, Affordable एवं High Quality स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है। Generic Medicine, चिरायु आयुष्मान हरियाणा, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक विस्तार किया गया है। साथ ही वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए ₹12,840 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
महिला सशक्तिकरण हमारी विकास यात्रा का एक प्रमुख आधार है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा आर्थिक स्वावलंबन के लिए राज्य सरकार वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हरियाणा कन्या कोष, आपकी बेटी हमारी बेटी आदि प्रमुख योजनाओं को सफलतापूर्वक चला रही है। सरकार द्वारा 10 अगस्त को दीनदयाल Lado Lakshmi योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, हर घर-हर गृहिणी और हरित खाद योजना के तहत 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1595 करोड़ रुपए क्ठज् के माध्यम से भेजे गये हैं।
देश की Total Population में लगभग 2ण्2 च्मतबमदज हिस्सेदारी रखने वाला हरियाणा, Olympic, Paralympic, Asian Games, and Commonwealth Games मे में भारत के लिए सर्वाधिक पदक विजेता राज्यों में सबसे प्रमुख रहा है। यह प्रदेश देश को अनेक World Class Playersऔर Athlete प्रदान करता रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मंचपर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। हाल ही मैं सम्पन्न हुई Commonwealth Games में हरियाणा के हिस्से 7 Gold, 2 Silver और 1 Bronze Medal का आना हरियाणा की उत्कृष्ट खेल व्यवस्था का उदाहरण है।
क्रिकेट के क्षेत्र में रोहतक के कपिल देव, हरियाणा क्रिकेट से जुड़े वीरेंद्र सहवाग, पानीपत जिले के नीरज चोपड़ा, झज्जर जिले की Manu Bhakhar, बजरंग पूनिया और अमन सहरावत, सोनीपत जिले के रवि कुमार दहिया, रोहतक जिले की Sakshi मलिक, सोनीपत जिले के योगेश्वर दत्त और सुमित, अंबाला जिले के Sarbjot Singh, चरखी दादरी जिले की Vinesh Phogat, रेवाड़ी जिले की शर्मीला, भिवानी जिले की प्रीती, Jasmine, Sakshi, प्रिया, सीमा और सचिन, हिसार जिले के अंकुश और Narender जैसे खिलाड़ियों ने हरियाणा की खेल संस्कृति को समृद्ध किया है।
राज्य सरकार खिलाड़ियों को Excellent sports infrastructure, Modern training facilities तथा पदक विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार, सरकारी सेवाओं में नियुक्ति और ‘Sports Nursery, ’मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना’, ’भीम पुरस्कार’ तथा राज्य की समग्र खेल नीति युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही है। ग्रामीण आधारभूत संरचना तथा शहरी विकास के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। राज्य सरकार द्वारा Drinking Water, Sewerage and Drainage से Related 712 Projects पर लगभग ₹2,534 करोड़ स्वीकृत किये गये हैं।
हरियाणा सरकार ने अपने चुनावी संकल्प को पूरा करते हुए प्रदेश के उन संविदा कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिन्होंने पाँच वर्ष या उससे अधिक समय तक लगातार पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ हरियाणा की जनता की सेवा की है। ऐसे पात्र कर्मचारियों को सेवा-सुरक्षा प्रदान कर सरकार ने उनके भविष्य को स्थिरता और सम्मान देने का कार्य किया है। साथ ही, कर्मचारियों के वेतन, D.A. Allowance तथा Pay Commission से जुड़े Benifits को भी समय-समय पर लागू किया गया है।
हरियाणा सरकारSolar Energy, Green Transport and Renewable Energy के उपयोग को प्रोत्साहित कर Clean and Green Future के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का हरियाणा से संचालन शुरू होना पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस ट्रेन के उद्घाटन के समय अपने भाषण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने भी कहा था कि, ’’यह Initiative भारत को पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान प्रदान करेगा और इस उपलब्धि के लिए हरियाणा का नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।’’
राज्य की Haryana Solar Power Policy तथा Haryana Renewable Energy Development Agency के माध्यम से Rooftop Solar Plants, Government Buildings, Industrial Establishments and Agricultural Sector में सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
हरियाणा में National highways, expressways, rail connectivity and industrial corridors का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है। हाल ही में हरियाणा में लगभग ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया गया है, जिससे सड़क, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना को नई गति मिलेगी।
हरियाणा सरकार ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक,Smart Policing तथा Digital Surveillance System को निरंतर सुदृढ़ किया है। हरियाणा पुलिस ने महिला सुरक्षा, Cyber Crimes की रोकथाम, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है।
आज मुझे हरियाणा के गौरवशाली जनपद यमुनानगर की पावन धरती पर स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यमुनानगर केवल हरियाणा का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र है। यह जिला अपने प्लाईवुड उद्योग, कागज़ उद्योग, Heavy Machinery Manufacturing, स्टेनलेस स्टील के बर्तन उद्योग और चीनी उद्योग के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है तथा हरियाणा की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसलिए यमुनानगर हरियाणा राज्य के लिए दूसरा सबसे ज्यादा राजस्व पैदा करने वाला शहर है।
Maa Yamuna का आशीर्वाद प्राप्त यह क्षेत्र कृषि, उद्योग और पर्यावरण के सुंदर संतुलन का उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह जिला शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक सौहार्द की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए भी जाना जाता है। मुझे विश्वास है कि यमुनानगर के परिश्रमी नागरिक, किसान, उद्योगपति, युवा और महिलाएँ इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ हरियाणा तथा भारत की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
प्रिय प्रदेशवासियो, वर्ष 2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब हमारा Lakhya एक विकसित, समृद्ध, आत्मनिर्भर और समावेशी भारत का निर्माण करना है। उत्कृष्ट शिक्षा एवं कौशल विकास, Technology and A.I. का जनकल्याणकारी उपयोग,Women’s Empowerment, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन तथा ईमानदार, पारदर्शी एवं उत्तरदायी नागरिक आचरण इन्हीं पाँच Foundational pillars पर विकसित भारत और विकसित हरियाणा का भविष्य निर्मित होगा।
मेरे प्रिय युवा साथियो, आप भारत के वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी हैं। Innovation, startups, research, sports, science और agriculture हर Field में आपकी प्रतिभा भारत को विश्व नेतृत्व की ओर ले जा सकती है। आपका ज्ञान, आपका परिश्रम और आपका चरित्र ही विकसित भारत की सबसे बड़ी पूंजी है।
अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि संस्कार हमारी शक्ति हैं संस्कृति हमारी पहचान है और समकालीन समाज हमारी परीक्षा है। यदि हम इन तीनों के बीच संतुलन बनाए Rakhenge, तो भारत केवल विकसित राष्ट्र ही नहीं बनेगा, बल्कि विश्व को दिशा देने वाला राष्ट्र भी बनेगा।
आइए, हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाने का संकल्प लें जहाँ विकास के साथ मूल्य हों, आधुनिकता के साथ संस्कृति हो, और प्रगति के साथ मानवता भी सुरक्षित रहे। एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, पूरे उत्साह और गर्व के साथ मेरे साथ बोलें-
भारत माता की जय !
जय हिन्द !
जय हरियाणा !
वन्दे मातरम् !