प्रो. असीम कुमार घोष ने लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष के साथ हरियाणा लोक भवन में भगवान महावीर जैन की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया
चंडीगढ़, 31 मार्च, 2026: हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने लेडी गवर्नर श्रीमती मित्रा घोष के साथ मंगलवार को हरियाणा लोक भवन में भगवान महावीर जैन की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हरियाणा लोक भवन के सचिव श्री डी.के. बेहेरा, राज्यपाल के एडीसी श्री नीतीश अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने भी भगवान महावीर जैन को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

